Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा नगर पंचायत में पहली बार लगा जनता दरबार, मिले 7 आवेदन, त्वरित समाधान का दिया गया भरोसा

Jamtara: जामताड़ा नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को पहली बार जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में नगर क्षेत्र के...

The public court was held for the first time in Jamtara Nagar Panchayat, 7 applications were received on the first day.

Jamtara: जामताड़ा नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को पहली बार जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में नगर क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर अपनी विभिन्न समस्याओं से नगर पंचायत प्रशासन को अवगत कराया. पहले दिन कुल सात आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें नाली निर्माण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य जन समस्याओं से संबंधित मामले शामिल रहे. नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि जनता दरबार आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने नगर क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे नियमित रूप से आयोजित होने वाले जनता दरबार में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखें, ताकि उनका यथासंभव शीघ्र समाधान किया जा सके.

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में पाकुड़ के समाजसेवी लुत्फ़ल हक को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

जनता दरबार प्रभावी मंच, समस्याओं का जल्द होगा निपटारा: कार्यपालक पदाधिकारी

वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत ने बताया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों का अवलोकन किया गया है. संबंधित मामलों की जांच कर जल्द ही समाधान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत स्तर पर जिन समस्याओं का समाधान संभव है, उनका निपटारा यहीं किया जाएगा. यदि किसी समस्या का समाधान नगर पंचायत स्तर पर संभव नहीं होता है, तभी संबंधित लोग उपायुक्त के जनता दरबार में अपनी शिकायत लेकर जाएं. नगर पंचायत प्रशासन ने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक स्थानीय और प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है. प्रशासन का प्रयास रहेगा कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *