Pakur: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में अचीवर्स अवार्ड’ समारोह में झारखंड के पाकुड़ जिले के प्रख्यात समाजसेवी लुत्फ़ल हक को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया. उन्हें सामाजिक प्रभाव में उत्कृष्टता एवं सामाजिक प्रभाव आइकॉन सम्मान से नवाजा गया. यह सम्मान उन्हें समाज सेवा, जनकल्याण और मानवीय कार्यों के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया. अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकुड़ के समाजसेवी को मिले इस सम्मान से जिले के लोगों में हर्ष और गौरव का माहौल है. समारोह में भारत के कई प्रतिष्ठित उद्योगपति, उद्यमी और विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं.



