Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन आवास पहुंचकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने पिता और मार्गदर्शक को याद करते हुए उनके विचारों को नमन किया. श्रद्धांजलि देने के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य के ज्वलंत मुद्दों विशेषकर जेपीएससी विवाद और छात्रों के आंदोलन पर सरकार का रुख स्पष्ट किया.

गुरुजी मेरे पिता और मार्गदर्शक रहे हैं: हेमंत सोरेन
दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि गुरु जी न केवल उनके पिता थे, बल्कि उनके जीवन के सबसे बड़े मार्गदर्शक भी रहे हैं.आज गुरुजी की पहली पुण्यतिथि है.राज्य का हर व्यक्ति आज उन्हें श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है. उनके विचार और संघर्ष राज्य के विकास की दिशा तय करते रहेंगे.

जेपीएससी मामले पर सरकार की सख्त नजर
राज्य में जेपीएससी मामले को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस पूरे प्रकरण पर पूरी सतर्कता और पैनी नजर बनाए हुए है.
अपनी बात को जोर देकर कहते हुए सीएम ने कहा, सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है यानी सरकार हर पहलू पर नजर बनाए हुए है और पूरी तरह सजग रहकर राज्य के हित में काम कर रही है.

छात्र आंदोलन पर मुख्यमंत्री का आश्वासन
छात्रों के जारी आंदोलन और उनकी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस विषय पर पहले से ही गंभीरता के साथ कदम उठा रही है.
उचित समय पर फैसला
सीएम ने कहा कि छात्रों की मांगों और उनकी जिज्ञासाओं को ध्यान में रखते हुए उचित समय पर ठोस निर्णय लिया जाएगा उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य के छात्रों और युवाओं को सरकार की साफ नियत और मंशा पर पूरा भरोसा होगा. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में सभी स्तरों पर प्रशासनिक गतिविधियां जारी हैं और जांच एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।.जांच पूरी होने के बाद सार्वजनिक होगा निर्णय
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि जहां कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी या अनिमियत्तता हुई होगी, उसकी गहनता से जांच की जा रही है. जांच प्रक्रिया पूरी होने और सभी तथ्य निष्पक्ष रूप से सामने आने के बाद सरकार अपने निर्णय को सार्वजनिक करेगी.
ALSO READ : पाकुड़: शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण, नेताओं व अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

