बजट सत्र की रणनीति बनाने में जुटा सत्ता पक्ष और विपक्ष, 18 से शुरू होगा बजट सत्र, सदन में उठेंगे कानून-व्यवस्था सहित कई मुद्दे

रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होगा। इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष रणनीति बनाने में जुट गए...

रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होगा। इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष रणनीति बनाने में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को सत्ता पक्ष और विपक्ष की अलग-अलग बैठक भी हो सकती है, जिसमें दोनों पक्ष अपनी रणनीति को अंतिम रूप देंगे। वहीं सत्ता पक्ष बजट के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं को पेश करेगा। इस बार बजट का आकार बड़ा होने की भी संभावना जताई जा रही है। अनुमान है कि लगभग पौने दो लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया जा सकता है।

पेपरलेस होगा यह सत्र

इस बजट सत्र में कुल 17 कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं। सत्र के दौरान वित्त मंत्री 24 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। यह सत्र ‘नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन’ के तहत आंशिक रूप से पेपरलेस होगा, जिससे विधायी कार्यों में कागज का उपयोग कम किया जा सकेगा।

कब क्या-क्या होगा: झारखंड विधानसभा बजट सत्र का कार्यक्रम

18 फरवरी:
* राज्यपाल का अभिभाषण
* शोक प्रकाश

19 फरवरी:
* राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव
* वाद-विवाद

20 फरवरी:
* वित्तीय वर्ष 2025-26 का तृतीय अनुपूरक बजट
* राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद
* सरकार का उत्तर और मतदान
* आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत

23 फरवरी:
* अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद
* मतदान और पारण (नगर निकाय चुनाव के कारण स्थगित होने की संभावना)

24 फरवरी:
* वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश
* प्रश्नकाल

25 फरवरी:
* बजट पर सामान्य वाद-विवाद
* सरकार का उत्तर

26 फरवरी:
* आय-व्यय की अनुदान मांगों पर वाद-विवाद
* सरकार का उत्तर

27 फरवरी:
* अनुदान मांगों पर वाद-विवाद
* सरकार का उत्तर

28 फरवरी – 8 मार्च:
* होली अवकाश

9 मार्च – 13 मार्च:
* प्रश्नकाल
* बजट की अनुदान मांगों पर वाद-विवाद
* सरकार का उत्तर और मतदान

19 मार्च:
* गैर-सरकारी संकल्प
* बजट सत्र का समापन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *