Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पढ़िए हाईकोर्ट ने क्यों JPSC को कहा अभ्यर्थी का ऑफलाइन फॉर्म लें और परीक्षा में शामिल करें

रांची: ड्रग इंस्पेक्टर नियुक्ति में डिग्री की मान्यता को लेकर अभ्यर्थी मनु कुमार की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई...

रांची: ड्रग इंस्पेक्टर नियुक्ति में डिग्री की मान्यता को लेकर अभ्यर्थी मनु कुमार की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया कि उनके पास फार्म डी की डिग्री है और यह डिग्री केंद्र सरकार के मुताबिक ड्रग इंस्पेक्टर की नियुक्ति के लिए वैध है. जिसके बाद कोर्ट ने JPSC को यह निर्देश दिया है कि प्रार्थी का औपबंधिक आवेदन स्वीकार कर उसे परीक्षा में शामिल होने दिया जाए.

हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई. JPSC की ओर से अधिवक्ता संजोय पीपरवाल ने पक्ष रखा. बता दें कि JPSC के द्वारा राज्य में कुल 30 ड्रग इंस्पेक्टर की नियुक्ति के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *