सदर अस्पताल की तकनीकी व्यवस्था होगी हाईटेक, पैनल रूम किया जाएगा अपग्रेड

Ranchi: रांची के सदर अस्पताल में अब स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ तकनीकी ढांचे को भी आधुनिक बनाने की तैयारी तेज हो गई...

image: AI Generated

Ranchi: रांची के सदर अस्पताल में अब स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ तकनीकी ढांचे को भी आधुनिक बनाने की तैयारी तेज हो गई है. अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच बिल्डिंग के पास बने पैनल रूम का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा. इसके लिए राज्य सरकार ने करीब 29 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है.

बिजली व्यवस्था होगी अधिक मजबूत

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 28 लाख 98 हजार 500 रुपये खर्च करने की मंजूरी प्रदान की है. इस योजना का उद्देश्य अस्पताल की बिजली एवं तकनीकी प्रणाली को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और भरोसेमंद बनाना है.

Read Also: हजारीबाग : चौपारण की धरती तले दबी 3200 साल पुरानी सभ्यता ! खुदाई बदल सकती हैं पूर्वी भारत के इतिहास की तस्वीर

ई-टेंडर से होगा निर्माण कार्य 

अस्पताल प्रशासन के अनुसार पैनल रूम किसी भी बड़े स्वास्थ्य संस्थान की रीढ़ माना जाता है, क्योंकि यहीं से विभिन्न वार्डों, ऑपरेशन थिएटर, मशीनों और आपातकालीन इकाइयों तक बिजली आपूर्ति नियंत्रित होती है. ऐसे में इसके सुदृढ़ होने से अस्पताल की सेवाओं में बाधा आने की संभावना काफी कम हो जाएगी.

सिविल सर्जन करेंगे निगरानी

सरकार ने इस कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ कराने का निर्णय लिया है. निर्माण कार्य के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जबकि इसकी जिम्मेदारी भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल संख्या-01 रांची को सौंपी गई है. परियोजना की निगरानी की जिम्मेदारी सदर अस्पताल के सिविल सर्जन को दी गई है. उन्हें नियमित रूप से कार्य की प्रगति रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा हो सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *