Click Here
Click Here

आधी रात को महिला के घर में घुसे पंचायत के मुखिया, ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर की पिटाई पुलिस ने लिया हिरासत में

Deoghar: जिले के सारठ प्रखंड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले एक जनप्रतिनिधि पर ही...

Deoghar: जिले के सारठ प्रखंड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले एक जनप्रतिनिधि पर ही मर्यादा लांघने का गंभीर आरोप लगा है. सारठ प्रखंड अंतर्गत कैराबांक पंचायत के वर्तमान मुखिया सागर मंडल को शनिवार की देर रात एक महिला के साथ बदसलूकी और छेड़खानी करने के आरोप में ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद उग्र ग्रामीणों ने मुखिया की जमकर धुनाई की और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया.

आधी रात को घर में घुसने का आरोप:

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात लगभग एक बजे की है, आरोप है कि कैराबांक पंचायत के मुखिया सागर मंडल गलत नीयत से अपने ही पंचायत के अलकुशा गांव में स्थित एक घर में घुस गए. वहां उन्होंने सो रही एक महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी. महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए.

add1

हाथ-पैर बांधकर ग्रामीणों ने की धुनाई:

मुखिया को इस आपत्तिजनक स्थिति में देखकर परिजनों के होश उड़ गए. उन्होंने तुरंत शोर मचाकर आस-पास के ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया. मुखिया की इस करतूत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर ही उनकी जमकर क्लास लगाई और लात-घूंसों से उनकी धुनाई कर दी. बात यहीं नहीं रुकी, ग्रामीणों ने आरोपी मुखिया के हाथ-पैर बांध दिए ताकि वह भाग न सके.

पुलिस ने आरोपी मुखिया को लिया हिरासत में:

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पथरड्डा ओपी पुलिस को दी गई. आधी रात को मुखिया के पकड़े जाने और हंगामे की खबर मिलते ही पथरड्डा पुलिस दल-बल के साथ अलकुशा गांव पहुंची. पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और बंधक बने आरोपी मुखिया सागर मंडल को अपने कब्जे में लेकर हिरासत में ले लिया. पुलिस आरोपी मुखिया को थाने ले आई है। पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर मुखिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की कानूनी प्रक्रिया चल रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *