Religion News: सुबह उठते ही अगर बिना किसी वजह के मन भारी, चिड़चिड़ा या थका हुआ महसूस हो, तो इसके पीछे सिर्फ मानसिक कारण ही नहीं, बल्कि आपके आसपास का माहौल भी जिम्मेदार हो सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे सोने की जगह और उसके आसपास रखी चीजें हमारी ऊर्जा, नींद और पूरे दिन के मूड को प्रभावित करती हैं. इसलिए यह जानना जरूरी है कि बेड के पास क्या रखना चाहिए और किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए.

बेड की दिशा का रखें खास ध्यान
सबसे पहले बेड की दिशा सही होना बेहद जरूरी है. वास्तु के अनुसार, बेड का सिरहाना दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए. इससे कमरे की ऊर्जा संतुलित रहती है और नींद बेहतर आती है. गलत दिशा में रखा बेड मानसिक अशांति और थकान का कारण बन सकता है.
बेड के आसपास इन चीजों से बनाएं दूरी
लोहे का सामान: बेड के आसपास या नीचे लोहे की चीजें रखना अच्छा नहीं माना जाता. इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जो नींद और स्वास्थ्य दोनों पर असर डाल सकती है.
झाड़ू को न रखें पास: अक्सर लोग सफाई के बाद झाड़ू को बेड के नीचे रख देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार यह गलत है. इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है और मानसिक तनाव बढ़ सकता है.
ज्वेलरी रखने से बचें: बेड बॉक्स या सिरहाने के पास ज्वेलरी रखना भी उचित नहीं माना जाता. ऐसा करने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है, जिसका असर आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है.
किताबें पास में न छोड़ें: सोने से पहले पढ़ना अच्छी आदत है, लेकिन किताब को सिरहाने रखकर सोना सही नहीं है. इससे दिमाग सक्रिय बना रहता है और गहरी नींद में बाधा आ सकती है.
पानी को रखें थोड़ी दूरी पर: कई लोग आदतवश पानी की बोतल या जग सिरहाने रखते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार यह सही नहीं है. माना जाता है कि पानी आसपास की ऊर्जा को प्रभावित करता है, इसलिए इसे बेड से थोड़ी दूरी पर रखना बेहतर होता है.
अगर आप अपनी नींद को बेहतर बनाना चाहते हैं और दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ करना चाहते हैं, तो इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: घर में कछुआ लाएगा अपार धन और खुशहाली, जानें सही दिशा और धातु
