Ranchi: रांची के पंडरा ओपी, सर्वेश्वरी नगर बजरा निवासी चंचला कुमारी (17), आंचल कुमारी (14) तथा बनहोरा रंका टोली निवासी अक्षरा बांडो (16) रहस्यमय परिस्थितियों में 27 जुलाई को लापता हो गई हैं. तीनों के घर नहीं लौटने और मोबाइल बंद मिलने के बाद परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है. इस संबंध में चंचला और आंचल के भाई संदीप लोहरा ने 02 अगस्त को सुखदेवनगर (पंडरा ओपी) में प्राथमिकी दर्ज कराई है . पुलिस मामले की जांच और खोजबीन शुरू कर दी, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 03 अगस्त को पुलिसिया दबाव केकारण तीनों वापस लौट आईं.

मेन रोड खरीदारी के लिए निकली थीं
प्राथमिकी में संदीप ने बताया था कि 27 जुलाई की सुबह चंचला कुमारी (17), आंचल कुमारी (14) तथा बनहोरा रंका टोली निवासी अक्षरा बांडो (16) तीनों सहेलियां बनहोरा रंका टोली से रांची मेन रोड खरीदारी के लिए निकली थीं. शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने अक्षरा के मोबाइल पर संपर्क किया. उसने फोन पर बताया कि वह पिस्का मोड़ स्थित अपने एक दोस्त के घर रुकेगी और अगले दिन सुबह लौट आएगी.इसके कुछ देर बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था.
ALSO READ : बोकारो: तेनुघाट अधिवक्ता संघ ने की सुरक्षा कानून लागू करने की मांग, वकीलों के साथ मारपीट की घटना की निंदा
