झारखंड के तीन पहलवान एशियन गेम्स ट्रायल के लिए रवाना, खेल जगत में उत्साह

Ranchi: झारखंड के तीन प्रतिभाशाली पहलवान एशियन गेम्स 2026 के चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए रांची से रवाना हुए. पहली...

Asian Games
तीनों पहलवान की फाइल फोटो

Ranchi: झारखंड के तीन प्रतिभाशाली पहलवान एशियन गेम्स 2026 के चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए रांची से रवाना हुए. पहली बार झारखंड से एक साथ तीन पहलवान सीनियर स्तर के एशियन गेम्स ट्रायल के लिए क्वालीफाई करने में सफल हुए हैं. इससे राज्य के खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है.

तीनों खिलाड़ी दिल्ली और लखनऊ में आयोजित चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे

ट्रायल के लिए रवाना होने वाले खिलाड़ियों में रिया कुमारी (53 किलोग्राम महिला वर्ग), अमित गोप (77 किलोग्राम ग्रीको रोमन) और अभिषेक कुमार (60 किलोग्राम ग्रीको रोमन) शामिल हैं. इनमें रिया और अभिषेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से जुड़े हैं, जबकि अमित गोप रांची का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. तीनों खिलाड़ी दिल्ली और लखनऊ में आयोजित चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे. ट्रायल में सफल होने पर उन्हें एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा.

यह राज्य के लिए गर्व का क्षण- महासचिव

इस उपलब्धि पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ ने खुशी जताई है. संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, खेल विभाग, झारखंड सरकार, साझा और JSSPS के संयुक्त प्रयासों का परिणाम आज सामने दिख रहा है. उन्होंने भरोसा जताया कि तीनों खिलाड़ी ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे.

रवाना होने से पहले खिलाड़ियों को खेल सचिव मुकेश कुमार, झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर (भा.प्र.से.), खेल निदेशक छवि रंजन, उप निदेशक साझा राजेश कुमार, अभिभावक के. रवि कुमार (भा.प्र.से.), मार्गदर्शक भोलानाथ सिंह समेत कुश्ती संघ के कई पदाधिकारियों और खेल विभाग के अधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं.

यह भी पढ़ें: हाथीसेरेंग में आदिवासी अस्तित्व एवं सांस्कृतिक पहचान पर आम सभा आयोजित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *