Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’ का जलवा बरकरार, 8 दिन में 400 करोड़ पार

Newswave Desk: टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. वीकडेज में फिल्म की...

'Spider-Man: Brand New Day'
टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का जलवा बरकरार, 8 दिन में 400 करोड़ पार

Newswave Desk: टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. वीकडेज में फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. रिलीज के 8वें दिन फिल्म ने भारत में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया.

जानिए 8वें दिन की कमाई 

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन 16,447 शोज से 14.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यह बुधवार की 17 करोड़ रुपये की कमाई से करीब 16.5% कम है. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 334.70 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 400.21 करोड़ रुपये पहुंच गया है. यानी फिल्म ने सिर्फ 8 दिनों में भारत में 400 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन पार कर लिया है.

इन बॉलीवुड फिल्मों को छोड़ा पीछे

8वें दिन 14.20 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के 8वें दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इनमें सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’, आमिर खान की ‘3 इडियट्स’ समेत कई बड़ी फिल्में शामिल हैं. भारत में फिल्म की लगातार मजबूत कमाई से साफ है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी भी बरकरार है.

ALSO READ: Ranchi University(R.U) में PG एडमिशन की अंतिम तारीख 8 अगस्त, आवेदन का आज आखिरी मौका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *