Ramgarh: पुलिस ने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई की है. SP मुकेश लुनायत की अनुशंसा पर DC ने झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम, 2002 के तहत कड़ा फैसला सुनाया है. प्रशासन की इस कार्रवाई के निशाने पर ऐसे अपराधी हैं, जो जेल से छूटने के बाद बाहर रहकर स्थानीय व्यवसायियों, ठेकेदारों, ट्रांसपोर्टरों और CCL के अधिकारियों व कर्मचारियों से रंगदारी मांगते हैं. इसके अलावा जिला बदर किए जाने के बावजूद जिले में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश, लेवी वसूलने के लिए लोगों को भयभीत करने और मामलों के गवाहों व वादियों को डराने-धमकाने जैसी गतिविधियों में भी शामिल रहते हैं. ऐसे अपराधियों को जिला बदर करने के साथ ही संबंधित थानों में नियमित हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है.

एक कुख्यात अपराधी जिला बदर, तीन को हर हफ्ते थाने में हाजिरी का आदेश
– कुख्यात अपराधी रियाज अंसारी को जिला बदर: रियाज अंसारी को अगले तीन महीने के लिए रामगढ़ जिले की भौगोलिक सीमा से निष्कासित कर दिया गया है.
– निशांत सिंह, प्रभात कुमार सिंह उर्फ सिक्कू सिंह और गुलशन कुमार सिंह की गतिविधियों पर प्रतिदिन निगरानी रखने के उद्देश्य से इन्हें आगामी तीन महीने तक हर सप्ताह में एक दिन संबंधित थाने के समक्ष उपस्थित होकर हाजिरी लगानी होगी.
ALSO READ: रांची के सरकारी अस्पतालों में मीडिया एंट्री पर पाबंदी, ICU-इमरजेंसी में बिना अनुमति प्रवेश नहीं

