SIR को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, डीसी ने 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने का दिया निर्देश

Reporter: Amit Verma Lohardaga: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर आज नया नगर भवन में सभी बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर के लिए...

Lohardaga
लोहरदगा उपायुक्त

Reporter: Amit Verma

Lohardaga: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर आज नया नगर भवन में सभी बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर के लिए आवश्यक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कहा कि अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग का कार्य 15 जून 2026 तक पूर्ण किया जाए. एसआईआर का कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया की शुद्धता और पारदर्शिता से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि की कोई गुंजाइश नहीं है. उन्होंने बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि एक भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए तथा प्रत्येक मतदाता का सत्यापन पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ किया जाए.

बीएलओ को कराया गया हैंड्स ऑन

प्रशिक्षण के दौरान सभी बीएलओ को बीएलओ ऐप के माध्यम से अनमैप्ड मतदाताओं के मैंपिंग का हैंड्स ऑन करा कर प्रशिक्षण दिया गया और उनकी शंकाओं का निवारण किया गया. उपायुक्त ने मैपिंग का कार्य त्वरित गति से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि हर बीएलओ और सुपरवाइजर अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं और शत-प्रतिशत सही जानकारी के आधार पर कार्य संपन्न करें.

आज प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसआईआर की प्रक्रिया, सत्यापन के मानदंड, मतदाता मैपिंग, एएसडीडी सूची तैयार करने तथा रिकॉर्ड संधारण से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी गई.

ये रहे उपस्थित

आज के प्रशिक्षण में उप निर्वाचन पदाधिकारी के प्रभार में परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अंचल अधिकारी किस्को अजय कुमार, अंचल अधिकारी कुडू संतोष उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी कैरो छंदा भट्टाचार्जी, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी मुक्ति किड़ो, अंचल अधिकारी भंडरा दुर्गा कुमार व बड़ी संख्या में बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026 के अंतर्गत आद्रा मंडल में विविध जन-जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित”

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *