Click Here
Click Here

ट्रेजरी स्कैमः जांच समिति करेगी फील्ड का दौरा, दौरे से पहले जिलों से लेगी कागजातों का अपडेट

Ranchi: झारखंड में हुए ट्रेजरी स्कैम को लेकर सरकार ने अपनी जांच में तेजी लायी है. एक तरफ जहां सीआईडी ने अपनी...

Ranchi: झारखंड में हुए ट्रेजरी स्कैम को लेकर सरकार ने अपनी जांच में तेजी लायी है. एक तरफ जहां सीआईडी ने अपनी जांच शुरू कर दी है. वहीं दूसरी तरफ जांच समिति ने भी अपने जांच का दायरा बढ़ाया है. लगातार बैठकों का दौर जारी है. सीआईडी ने बोकारो से एक होमगार्ड सतीश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. वहीं उत्पाद सचिव अमिताभ कौशल की अध्यक्षता वाली जांच समिति भी कागजों को खंगाल रही है, और आगे की रणनीति पर काम कर रही है.

गुरुवार को वीसी फिर होगा फील्ड का दौरा

पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमिताभ कौशल की अध्यक्षता वाली समिति ने सोमवार को एक अंदरुनी बैठक की है. बैठक में यह तय किया गया है कि बोकारो और हजारीबाग में हुए अवैध निकासी की जांच के लिए टीम दोनों जिलों का दौरा करेगी. दौरों से पहले दोनों जिलों से कागजात मंगा कर उन्हें खंगाला जाएगा. इसी क्रम में टीम गुरुवार को एक बार फिर से बोकारों के डीसी और तमाम वित्त विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक करेगी. यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए होगी. बैठक में तय होगा कि टीम किस दिन बोकारो का दौरा करेगी. बैठक में जांच समिति की तरफ से मांगे गए कागजातों के बारे से तफतीश से पूछताछ की जाएगी. बोकारो की टीम मांगे गए कागजातों को समिति को उपलब्ध कराने में लगी है. बताया जा रहा है कि जल्द ही जांच समिति बोकारो का दौर करेगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Read Also: तुरामडीह में जनता दरबार: पोटका विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *