Ranchi: राज्य के विकास में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हेमंत सरकार ने एक और अहम कदम उठाया है. उत्पाद विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिलों में बनने वाले उत्पाद विभाग के गोदामों के निर्माण कार्य में स्थानीय आदिवासी समुदाय को प्राथमिकता और पूर्ण सहयोग दिया जाए. सरकार की मंशा इस पहल के जरिए स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और सामुदायिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की है.
राजस्व वसूली में बनाया रिकॉर्ड
- पिछला वित्तीय वर्ष (2025-26): विभाग ने निर्धारित 3,885.11 करोड़ रुपये के लक्ष्य को पछाड़ते हुए रिकॉर्ड 4,013.53 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया.
- चालू वित्तीय वर्ष (2026-27): इस बार 4,500 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है.
- ताजा स्थिति: जुलाई 2026 के मध्य तक ही विभाग ने 1,376 करोड़ रुपये (कुल लक्ष्य का 30.57%) संग्रहित कर शानदार शुरुआत की है.
ALSO READ : अस्पतालों में हिंसा: निजी अस्पताल और डॉक्टरों ने कहा– डर के माहौल में नहीं चल सकती स्वास्थ्य सेवा
