कोडरमा में न्यूज वेव की खबर का असर; e-KYC के लिए 50 रुपये मांगना पड़ा भारी, डीलर सस्पेंड

Koderma: न्यूज़ वेव में प्रकाशित खबर का बड़ा असर देखने को मिला है. e-KYC के नाम पर लाभुक से पैसे मांगने के...

Koderma
e-KYC के नाम पर पैसे मांगने वाला डीलर निलंबित

Koderma: न्यूज़ वेव में प्रकाशित खबर का बड़ा असर देखने को मिला है. e-KYC के नाम पर लाभुक से पैसे मांगने के आरोप में जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO) ने डीलर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.जानकारी के अनुसार, शिपराज एकता महिला मंडल, बच्चेडीह (प्रखंड डोमचांच) की कोषाध्यक्ष ऊषा देवी के पति मनोज साव पर एक लाभुक से e-KYC कराने के नाम पर 50 रुपये मांगने का आरोप लगा था. इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल को शिकायत प्राप्त हुई थी.

जांच में शिकायत सही पाई गई

शिकायत के बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, डोमचांच से मामले की जांच कराई गई. इसके अलावा जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने स्वयं भी मामले का सत्यापन किया. जांच में यह शिकायत सही पाई गई कि मनोज साव ने ताराटांड़ निवासी लाभुक सुखदेव दास से e-KYC के लिए 50 रुपये की मांग की थी.

डीलर का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित

मामले की पुष्टि होने के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने शिपराज एकता महिला मंडल, बछेड़ीह (अनुज्ञप्ति संख्या 28/2009) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

ALSO READ:संत रविदास की 650वीं जयंती: झारखंड में भाजपा चलाएगी समरसता संकल्प अभियान, काशी से आएगी पवित्र मिट्टी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *