Newswave Desk: अमेरिका और ईरान के बीच कई महींनो से जारी और सैन्य संघर्ष के बीच अमेरिका राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा किया है. उन्होंने कही कि यह युद्ध जल्द खत्म हो सकता है. ट्रंप का कहना है कि अमेरिका बातचीत के जरिए समाधान चाहता है, लेकिन ईरान कोे परामाणु हथियार रखने की अनुमित नहीं दी जा सकती.
ट्रंप ने क्या कहा ? समझौते पर चल रही चर्चा
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान में जरूरी सैन्य कार्रवाई की है और इसका मकसद सिर्फ यह सुनिश्चित करना था कि ईरान परमाणु हथियार न बना सके. उन्होंने दावा किया कि युद्ध ज्यादा लंबा नहीं चलेगा. ट्रंप ने यह भी कहा कि वह लोगों की जान नहीं लेना चाहते और अगर बातचीत से समाधान निकलता है तो वही सबसे बेहतर रास्ता होगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते के ड्राफ्ट पर बातचीत जारी है. कतर के अधिकारियों ने भी बताया है कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक समाधान को लेकर चर्चा काफी आगे बढ़ चुकी है. हालांकि, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते तनाव की वजह से स्थिति अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है.

छह महीने से जारी है संघर्ष
अमेरिका और ईरान के बीच यह संघर्ष फरवरी 2026 में शुरू हुआ था. इसके बाद अप्रैल और जून 2026 में कुछ समय के लिए सीजफायर भी हुआ, लेकिन तनाव फिर बढ़ गया. अब ट्रंप के ताजा बयान के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों देशों के बीच जल्द कोई समझौता हो सकता है.

