Click Here
Click Here
Click Here

नीमडीह के लुपुंगडीह बांधकुली में दो दिवसीय अखण्ड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन

सरायकेला: जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लुपुंगडीह, टोला बांधकुली में 16 मार्च 2026 (सोमवार) से 17 मार्च 2026 (मंगलवार) तक दो दिवसीय,...

सरायकेला: जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लुपुंगडीह, टोला बांधकुली में 16 मार्च 2026 (सोमवार) से 17 मार्च 2026 (मंगलवार) तक दो दिवसीय, दो रात्रि (सोलह प्रहर) का श्री श्री अखण्ड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ आयोजित किया जाएगा. इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तों के बीच उत्साह का माहौल है.

कार्यक्रम की रूपरेखा तय

आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय की गई है. इसके तहत 15 मार्च 2026 (रविवार) को गंधाधिवास, 16 मार्च 2026 (सोमवार) को नाम शुभारम्भ, 17 मार्च 2026 (मंगलवार) को जागरण रात्रि तथा 18 मार्च 2026 (बुधवार) को धुलट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

Also Read: NZ vs SA: बदले की जंग में साउथ अफ्रीका विजेता, न्यूजीलैंड को मिली करारी मात

संकीर्तन मंडली करेंगी प्रस्तुति

इस महायज्ञ में संकीर्तन मंडली के रूप में श्री दीनबंधु दास (काड़ादुबा), श्री गौरी शंकर दास गोस्वामी, श्री भरत दास (तुड़दाग/लांदुकडीह) और श्री अशित चंद्र दास गोस्वामी सहित अन्य भजन-कीर्तन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे.

भक्तों से शामिल होने की अपील

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से परिवार और इष्टमित्रों सहित इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है. आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों और समिति के सदस्यों द्वारा तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *