पलामू के पांडू थाना क्षेत्र में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

Palamu: पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलहरा के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. शव बेलहरा से...

Palamu: पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलहरा के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. शव बेलहरा से लोमड़ीडीह जाने वाले कच्चे रास्ते पर पड़ा हुआ मिला.

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना पर पांडू थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है. आसपास के गांवों में भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि यह पता चल सके कि मृतक कहां का निवासी था.

घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

ALSO READ: पलामू में आयुष्मान योजना की समीक्षा, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच

पोस्टमार्टम के बाद सामने आएगी मौत की वजह

थाना प्रभारी के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक की पहचान होने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा. मामले में अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *