Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर में वट वृक्ष के पास बना चबूतरा, वट सावित्री व्रत में महिलाओं को मिलेगी सुविधा

Chakradharpur: वट सावित्री व्रत के मद्देनजर वार्ड संख्या 4 के वार्ड पार्षद राजू प्रसाद कसेरा द्वारा रानी तालाब के सामने स्थित वट...

Chakradharpur: वट सावित्री व्रत के मद्देनजर वार्ड संख्या 4 के वार्ड पार्षद राजू प्रसाद कसेरा द्वारा रानी तालाब के सामने स्थित वट वृक्ष के चारों ओर चबूतरे का निर्माण कराया गया है. इस वट वृक्ष पर हर वर्ष वट सावित्री व्रत के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा-अर्चना करने पहुंचती हैं.

चबूतरे के अभाव में होती थी परेशानी

अब तक चबूतरे के अभाव और तालाब के समीप स्थित होने के कारण व्रती महिलाओं को पूजा करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. खासकर बैठने और सुरक्षित तरीके से पूजा संपन्न करने में परेशानी होती थी. चबूतरे के निर्माण से अब महिलाओं को काफी सहूलियत मिलेगी और वे सुविधाजनक ढंग से पूजा कर सकेंगी.

ALSO READ: पलामू के पांडू थाना क्षेत्र में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

आमजन की समस्याओं के समाधान को बताया प्राथमिकता

इस संबंध में वार्ड पार्षद राजू प्रसाद कसेरा ने कहा कि आमजन से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने बताया कि कई वर्षों से महिलाओं को इस स्थान पर पूजा के दौरान परेशानी हो रही थी, जिसे देखते हुए चबूतरे का निर्माण कराया गया. उन्होंने कहा कि आगे भी वार्ड की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाता रहेगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *