Click Here
Click Here
Click Here

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले 27 जून को झारखंड दौरे पर, पार्टी के प्रदेश मुख्यालय भवन का करेंगे उद्घाटन – शिव उरांव

Ranchi: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले 27 जून 2026 को एक दिवसीय आधिकारिक झारखंड दौरे पर रहेंगे. संशोधित...

Ranchi: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले 27 जून 2026 को एक दिवसीय आधिकारिक झारखंड दौरे पर रहेंगे. संशोधित दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:30 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से रामगढ़ स्थित राधा गोविंद विश्वविद्यालय जाएंगे जहां विश्वविद्यालय में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर के समग्र दृष्टिकोण : आर्थिक असमानता एवं बेरोजगारी के संदर्भ में विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में केंद्रीय मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यक्रम के बाद वे रांची लौटेंगे. 

रिंग रोड, दलादली में स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय का करेंगे उद्घाटन

NDA के घटक रूप में शामिल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) बीते एक साल से झारखंड में अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने में जुटी है पार्टी ने पूर्व में भी कई राजनीतिक रैलियां आयोजित कर पिछड़ों वंचितों को एकजुट करने का प्रयास जारी रखा है. अब संगठन को मजबूत करने और उसे एकजुट करने के लिए रिंग रोड स्थित दलादली में प्रदेश मुख्यालय भवन का उद्घाटन किया जाना है जो केंद्रीय मंत्री अठावले के कर कमलों से संपन्न होगा, मुख्यालय के स्थापना एवं इसके कार्यान्वयन का खाका तैयार कर लिया गया है. प्रदेश मुख्यालय में ही झारखंड के सभी जिलों में निर्वाचित अध्यक्ष एवं अन्य अधिकारियों की बैठक एवं रणनीति तैयार की जाएगी, आपको बताते चलें कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने बीते मेयर चुनाव में अपना उम्मीदवार दिया था, वहीं तैयारी 2029 विधानसभा एवं लोकसभा की है जहां एनडीए सहयोगी दल के रूप में झारखंड में सरकार बनाने अपना छाप छोड़ना चाहती है. 


Read Also: आखिर क्या है रुगड़ा? क्यों कहा जाता है झारखंड के ‘जंगल का सोना’? 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *