Ranchi: मोहर्रम के अवसर पर 27 जून 2026 (शनिवार) को रांची जिले के सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और गैर-सरकारी स्कूल बंद रहेंगे. जिला प्रशासन ने यह फैसला ताजिया और अखाड़ा जुलूस के दौरान कई इलाकों में यातायात प्रभावित होने और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है.
DC के निर्देश के बाद सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश
जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देश पर जिले के सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है. हालांकि, जिन स्कूलों में पहले से परीक्षा निर्धारित है, वे केवल विशेष परिस्थिति में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को पहले सूचना देकर परीक्षा आयोजित कर सकते हैं. जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और आम लोगों से सहयोग की अपील की है. प्रशासन ने कहा है कि मोहर्रम का पर्व शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए.

ALSO READ: चतरा: बंद पड़े पत्थर माइंस से अज्ञात महिला का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी


