अमेरिका-ईरान युद्ध : ओमान की खाड़ी के पास UAE के टैंकर पर हमला, एक भारतीय क्रू की गयी जान

NewsWave Desk : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने स्थिति गंभीर कर दी. अब यह तनाव अन्य मध्य एशियाई देशों...

UAE

NewsWave Desk : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने स्थिति गंभीर कर दी. अब यह तनाव अन्य मध्य एशियाई देशों में फैलता दिख रहा है. संयुक्त अरब अमीरात UAE ने दावा किया है कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास उसके दो ऑयल टैंकरों पर क्रूज मिसाइल से हमला किया गया. जिसमें एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई. जबकि अन्य आठ लोग घायल हुए है. यूएई UAE ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है. यूएई UAE की ओर से इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गयी है. जारी बयान यूएई UAE के रक्षा मंत्रालय की ओर से दिया गया. जिसमें हमले को बेशर्म हमला बताया गया.

नागरिकों की सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध

आगे यूएई UAE की ओर से कहा गया कि यह हमला पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन है. मंत्रालय के मुताबिक, यूएई UAE अपने क्षेत्र, नागरिकों और निवासियों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाने और इस हमले का जवाब देने का पूरा अधिकार रखता है. यूएई ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर की है.

ओमान की खाड़ी के पास हुआ हमला

अल जजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओमान की खाड़ी में हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास ये हमला किया गया. जो मोम्बासा नाम के ऑयल टैंकर पर किया गया. टैंकर में तैनात एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई. वहीं आठ अन्य लोग घायल बताए गए है. हालांकि, इस हमले को लेकर ईरान की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

 

ALSO READ : झारखंड कैडर के IPS बने पुलिस अकादमी के ज्वाइंट डायरेक्टर, गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर लगी ACC की मुहर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *