Click Here
Click Here
Click Here

‘Welcome to the Jungle’ हिट के करीब, 13 दिनों में कमाए 122.90 करोड़ रुपये

Newswave Desk: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की फिल्म ‘Welcome to the Jungle’ हिट का दर्जा हासिल करने से बस...

'Welcome to the Jungle'
'वेलकम टू द जंगल' हिट के करीब, 13 दिनों में कमाए 122.90 करोड़ रुपये

Newswave Desk: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की फिल्म ‘Welcome to the Jungle’ हिट का दर्जा हासिल करने से बस कुछ करोड़ दूर है. रिलीज के 13 दिनों में फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है. हालांकि इसकी कमाई में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिले हैं. बता दें कि अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, सुनील शेट्टी सहित 30 सितारों से सजी एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. चलिए जानते हैं कि 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

जानिए अबतक फिल्म कितना किया कलेक्शन 

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में इसने 93.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद 8वें दिन 4.50 करोड़, 9वें दिन 7.50 करोड़, 10वें दिन 9.75 करोड़, 11वें दिन 2.65 करोड़ और 12वें दिन 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ की 13 दिनों की कुल कमाई अब 122.90 करोड़ रुपये हो गई है.

फिल्म ने 13 दिनों में 122.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया

‘वेलकम टू द जंगल’ लागत वसूलने के करीब ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में बुधवार को भले ही गिरावट देखने को मिली, लेकिन फिल्म अब अपनी लागत वसूलने के बेहद करीब पहुंच गई है. करीब 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 13 दिनों में 122.90 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. अब फिल्म को अपनी लागत निकालने के लिए सिर्फ 2.10 करोड़ रुपये की जरूरत है. उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे गुरुवार तक फिल्म यह आंकड़ा पार कर लेगी. इसके साथ ही ‘वेलकम टू द जंगल’ अक्षय कुमार की इस साल की दूसरी हिट फिल्म बन सकती है.

ALSO READ: Breaking: ACB ने बुढ़मू CO को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी ,हो सकती है गिरफ्तारी 

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *