Breaking: ACB ने बुढ़मू CO को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी ,हो सकती है गिरफ्तारी 

Ranchi: रांची के बुढ़मू अंचल के अंचल अधिकारी सचिदानंद कुमार(CO) को एसीबी ने हिरासत में ले लिया है. हिरासत में लेकर उनसे...

ACB कोर्ट

Ranchi: रांची के बुढ़मू अंचल के अंचल अधिकारी सचिदानंद कुमार(CO) को एसीबी ने हिरासत में ले लिया है. हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. एसीबी ने अंचल अधिकारी को हिरासत में लेने से पहले बुढ़मू अंचल में पदस्थापित एक राजस्व कर्मचारी यानि हल्का कर्मचारी से पूछताछ की थी जिसके बाद हल्का कर्मचारी के बयान के आधार पर  CO को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि किस मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है. लेकिन यह तय माना जा रहा है कि उनसे किसी भूमि से जुड़े मामले में पूछताछ की जा रही है. एजेंसी अगर सचिदानंद सिन्हा से हुई पूछताछ से संतुष्ट नहीं होती है तो उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है. CO के साथ अन्य दो लोगोंसे भी ACB कर रही है पूछताछ.

Read Also: शादी का झांसा देकर साइबर ठगी: UK का कारोबारी बनकर युवती से 15 लाख रुपये ऐंठे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *