Click Here
Click Here
Click Here

गुमला में जंगली हाथी का आतंक, 4 घर तोड़े, ग्रामीणों में दहशत

Gumla: जिले के भरनो प्रखंड के समसेरा और लालटोली गांव में जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने चार ग्रामीणों के...

Gumla: जिले के भरनो प्रखंड के समसेरा और लालटोली गांव में जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने चार ग्रामीणों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखा धान भी बर्बाद कर दिया, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है.

दो गांवों में पहुंचकर किया नुकसान

बताया जा रहा है कि हाथी पहले लालटोली गांव में घुसा, जहां उसने दो घरों को नुकसान पहुंचाया. इसके बाद वह समसेरा गांव पहुंचा और वहां भी दो घरों को तोड़ दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: पानी भरने गई महिला का पैर फिसला, कुएं में गिरकर मौत

ग्रामीणों ने खदेड़ा हाथी

ग्रामीणों ने एकजुट होकर पटाखे और मशाल के सहारे हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया. इस दौरान लोगों में भय का माहौल बना रहा.

वन विभाग ने लिया जायजा

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया. साथ ही प्रभावित ग्रामीणों के बीच टॉर्च लाइट का वितरण किया गया.

मुआवजे की मांग

पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए हाथियों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *