Click Here
Click Here
Click Here

‘Lock Upp 2’ में होगी गौरव खन्ना की एंट्री? जानिए वायरल खबर की सच्चाई

Newswave Desk: रियलिटी शो ‘Lock Upp 2’ इन दिनों लगातार चर्चा में है. शो की कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी...

Gaurav Khanna
Will Gaurav Khanna enter 'Lock Upp 2'?

Newswave Desk: रियलिटी शो ‘Lock Upp 2’ इन दिनों लगातार चर्चा में है. शो की कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वह अपने पति गौरव खन्ना से तलाक लेने जा रही हैं. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई. अब खबरें सामने आ रही हैं कि गौरव खन्ना भी ‘लॉक अप 2’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ले सकते हैं. हालांकि, अभी तक मेकर्स या गौरव खन्ना की ओर से इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

क्या ‘Lock Upp 2’ में होगी गौरव खन्ना की एंट्री ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव के शो में आने की चर्चा तेज है. अगर ऐसा होता है, तो फैंस को उम्मीद है कि वह आकांक्षा के लगाए गए दावों पर खुलकर अपनी बात रख सकते हैं. हालांकि, फिलहाल इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि गौरव ‘लॉक अप 2’ की बजाय ‘अलायंस’ शो का हिस्सा बन सकते हैं. ऐसे में उनकी एंट्री को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है.

बता दें कि शो के पहले ही दिन आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया था कि वह और गौरव खन्ना पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला कर चुके हैं. बाद में शो में श्रेया कालरा से बातचीत के दौरान आकांक्षा ने बताया कि गौरव पिता बनना चाहते हैं, जबकि वह मां नहीं बनना चाहतीं. दोनों की जिंदगी के लक्ष्य अलग होने की वजह से उन्होंने अलग होने का फैसला लिया.

ALSO READ: Simdega: बड़े भाई ने छोटे भाई की डंडे से पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *