शादी से 8 दिन पूर्व युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमी के दबाव में सुसाइड की आशंका

Gumla: बिशनपुर प्रखंड क्षेत्र के सेरका सियारटोली निवासी सुखनाथ खेरवार की 30 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी ने दुपट्टा के सहारे फांसी लगा...

Gumla: बिशनपुर प्रखंड क्षेत्र के सेरका सियारटोली निवासी सुखनाथ खेरवार की 30 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी ने दुपट्टा के सहारे फांसी लगा खुदकुशी कर ली. आत्महत्या के करनो का खुलासा नहीं हो सका है. परिजन प्रीतम खेरवार ने पुलिस को बताया है कि उसने खुद से फांसी लगा खुदकुशी की है. पुलिस आत्महत्या के कारणों को लेकर छानबीन कर रही है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें: तेज रफ्तार का कहर: जमुआ-खोरीमहुआ मार्ग पर स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, बाल-बाल बचे सवार

बताया जाता है कि 26 अप्रैल को पान लगन, 28 को मड़वा और 29 तारीख को परसा बस्ती में देवेन्द्र खेरवार से इसकी शादी तय थी. किसी अन्य लड़के से यह फोन पर बात करती थी, रात में भी फोन पर बात हुआ. सुबह ही अचानक निकलकर घर के सामने आंगन में कटहल का पेड़ में फांसी लगा ली. प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *