झारखंड में बढ़ता अपराध,सरकार पर घिरा सवाल-आदित्य साहू का तीखा हमला

RANCHI: झारखंड में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.प्रदेश में दिन-दहाड़े हो रही हत्याएं और...

RANCHI: झारखंड में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.प्रदेश में दिन-दहाड़े हो रही हत्याएं और महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा नेता आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला है.

उन्होंने कहा कि राज्य की स्थिति बेहद चिंताजनक हो चुकी है और आम जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है. ताजा मामला रांची के पंडरा ओपी थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मार दी गई.इस घटना ने एक बार फिर पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

आखिर सरकार क्या कर रही है ?-आदित्य साहू

आदित्य साहू ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जवाब मांगते हुए कहा कि आखिर सरकार क्या कर रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि हर बड़ी घटना के बाद प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है,जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं.उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर अपराधियों के मन में कानून का भय समाप्त हो गया,तो राज्य का भविष्य अंधकारमय हो सकता है.साथ ही उन्होंने मांग की कि इस घटना में शामिल दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.

इसें भी पढ़े: पलामू में बढ़ती गर्मी पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सिविल सर्जन ने जारी की एडवाइजरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *