गिरिडीह में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, प्रमुख सड़कों से हटे ठेले, यातायात सुधार पर फोकस

Giridih: शहर में बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान सख्ती के साथ चलाया....

Giridih: शहर में बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान सख्ती के साथ चलाया. इस दौरान टावर चौक, बड़ा चौक, कालीबाड़ी चौक और सदर अस्पताल रोड समेत कई प्रमुख मार्गों से अवैध रूप से लगे ठेले हटाए गए.

सड़कों और फुटपाथों को कराया गया खाली

अभियान के दौरान सब्जी, फल और फूल बेचने वाले दुकानदारों को सड़क और फुटपाथ से हटाया गया. निगम टीम ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कुछ स्थानों पर हल्की नोकझोंक भी हुई, लेकिन प्रशासन की सख्ती के कारण अभियान प्रभावी ढंग से पूरा हुआ.

ALSO READ: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला, विधायक ने बताया ‘चुनावी हथकंडा’

जाम से राहत के लिए लगातार चलेगा अभियान

व्यवस्था बनाए रखने के लिए IRB फोर्स के जवान तैनात रहे, जिससे पूरा अभियान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. सिटी मैनेजर अभिषेक प्रकाश ने बताया कि यह अभियान शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. नगर निगम ने दुकानदारों से निर्धारित स्थानों पर ही व्यापार करने की अपील की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *