बेल का शरबत गर्मियों में बहुत फायदेमंद माना जाता है, यह शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है.

News Wave Desk : गर्मियों के लिए एक बेहद स्वास्थ्यवर्धक और ठंडक देने वाला आयुर्वेदिक पेय है, जो पेट की गर्मी, कब्ज...

News Wave Desk : गर्मियों के लिए एक बेहद स्वास्थ्यवर्धक और ठंडक देने वाला आयुर्वेदिक पेय है, जो पेट की गर्मी, कब्ज और लू (Heatstroke) से बचाता है

बेल के शरबत के फायदे

पेट को ठंडक देता है और गर्मी से राहत दिलाता है
कब्ज, गैस और अपच में मददगार
शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से बचाव
लू लगने का खतरा कम करने में सहायक
इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद
एनर्जी देता है और थकान कम करता है
हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में उपयोगी

बेल का शरबत कैसे बनाएं

1 पका हुआ बेल
4–5 गिलास ठंडा पानी
स्वादानुसार चीनी या गुड़
थोड़ा काला नमक
बर्फ (इच्छा हो तो अनुसार)

बनाने का तरीका

बेल को तोड़कर उसका गूदा निकाल लें, गूदे में पानी डालकर 10–15 मिनट तक भिगो दें, हाथ से अच्छी तरह मसलें ताकि सारा गूदा पानी में मिल जाए तो मिश्रण को छलनी से छान लें और फिर इसमें चीनी/गुड़ और थोड़ा काला नमक मिलाएं, चाहें तो बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा परोसें.

ध्यान रखने वाली बातें

ज्यादा मात्रा में पीने से कुछ लोगों को कब्ज हो सकती है, डायबिटीज वाले लोग चीनी कम डालें या गुड़ का सीमित उपयोग करें, हमेशा पका हुआ बेल ही इस्तेमाल करें.

बेल के शरबत के कुछ और फायदे

शरीर को नेचुरल कूलिंग देता है
मुंह के छाले और एसिडिटी में राहत पहुंचा सकता है
पेट की जलन कम करने में मदद करता है
फाइबर होने की वजह से पाचन मजबूत करता है
कमजोरी और थकावट में तुरंत ताजगी देता है
विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है
गर्मियों में स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है

स्वाद बढ़ाने के तरीके

पुदीना पत्ती
भुना जीरा पाउडर
नींबू का रस
तुलसी के बीज
थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर

कब पीना सबसे अच्छा रहता है?

दोपहर में या धूप से आने के बाद
खाली पेट बहुत ज्यादा मात्रा में न पिएं
सप्ताह में 2–3 बार पीना अच्छा माना जाता है

बेल का शरबत कितने दिन तक रखा जा सकता है?

फ्रिज में 1–2 दिन तक रखा जा सकता है, लेकिन ताजा बनाकर पीना ज्यादा फायदेमंद होता है.

Also Read : झारखंड पुलिस: चालक हवलदारों की फाइनल राज्य वरीयता सूची जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *