Ranchi : घुस लेने के आरोप में जेल में बंद मेकॉन कर्मचारी उपेंद्र नाथ मंडल ने हाईकोर्ट से जमानत की मांग की है. जहां मामले की सुनवाई करते हुए न्यायधीश अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने सीबीआई को जवाब दाखिल करने को कहा है.मामले की अगली सुनवाई 11 जून मुकर्रर की गई है. उपेंद्र नाथ मंडल ठेका देने के नाम पर घुस लेने के आरोप में जेल में बंद है. वे मेकॉन के मेटलर्जिकल विंग के पूर्व सीनियर मैनेजर पद पर कार्यरत थे.
क्या है आरोप
दरअसल सीनियर मैनेजर उपेंद्र नाथ मंडल ने मेसर्स जील इंडिया केमिकल्स से करीब 48.55 लाख रुपये व मेसर्स शिव मशीन टूल्स से करीब 94.39 लाख रुपये यानी करीब 1 करोड़, 42 लाख, 94 हजार रुपये बैंकिग के माध्यम से रिश्वत ली. यह राशि उपेंद्र नाथ मंडल के ससुर निरंजन कृष्ण ज्ञान, सास शोभा ज्ञान, भाई मनबेंद्र नाथ मंडल, पत्नी सुप्रीति मंडल के खाते में स्थानांतरित की गई थी. यह राशि दोनों की कंपनियों को दुर्गापुर स्टील प्लांट व बोकारो स्टील प्लांट में मिल लेबोरेटरी, कोल्ड रोलिग मिल का ठेका देने के नाम पर ली गई थी.

ALSO READ : मादक पदार्थों के विरुद्ध जनभागीदारी बढ़ाने हेतु “MANAS पोर्टल” का उपयोग करें – जिला प्रशासन की अपील
