NEWS DESK: एक्ट्रेस Deepika Padukone इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. खबर है कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है. जहां एक तरफ उनकी जिंदगी में नया अध्याय शुरू होने जा रहा है, वहीं दूसरी ओर वह अपने काम को लेकर भी पूरी तरह एक्टिव हैं.
‘राका’ में निभाएंगी अहम भूमिका
इन दिनों उनकी अपकमिंग फिल्म Raka को लेकर काफी चर्चा हो रही है. इस फिल्म में वह Allu Arjun के साथ नजर आएंगी. जानकारी के मुताबिक, फिल्म में उनका किरदार बेहद मजबूत और कहानी की मुख्य कड़ी है, जिसमें एक्शन और इमोशनल दोनों तरह के सीन्स शामिल हैं.
प्रेग्नेंसी में भी जारी रहेगी शूटिंग
सूत्रों के अनुसार, दीपिका प्रेग्नेंसी के दौरान भी शूटिंग जारी रखेंगी. बड़े एक्शन सीन्स के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि वह खुद इमोशनल और ड्रामेटिक सीन्स शूट करेंगी. खास बात यह है कि उनके रोल में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है और कहानी में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है.
एटली के निर्देशन में बन रही फिल्म
फिल्म को Atlee डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. खासकर दीपिका और अल्लू अर्जुन की जोड़ी को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.
‘किंग’ में भी आएंगी नजर
इस फिल्म के अलावा दीपिका King में भी दिखाई देंगी. इस फिल्म में Shah Rukh Khan, Suhana Khan और Abhishek Bachchan जैसे बड़े सितारे शामिल हैं. फिल्म को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ है और इसके 2026 में रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है.
