Click Here
Click Here

पाकुड़ में शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस

  पाकुड़: जिले में झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष...

 

पाकुड़: जिले में झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिवाकर पांडे के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर परिषद पाकुड़ के संयुक्त रूप से विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वस्थ जीवन शैली एवं योग अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

मुख्य अतिथियों और प्रतिभागियों की उपस्थिति

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रूपा वंदना किरो, सिविल सर्जन डॉक्टर सुरेंद्र कुमार मिश्रा, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉक्टर एस के झा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर केके सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी, जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक विनोद कुमार वर्मा, सिटी प्रबंधक मनीष मिश्रा, लोक स्वास्थ्य प्रबंधक मो फहीम अख्तर, सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मियों, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों, शहरी एएनएम एवं सहिया तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने भाग लिया.

add1

मंच संचालन और विचार विमर्श

इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड एच विश्वास ने मंच संचालन किया. आज के इस कार्यक्रम के तहत वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए.

स्वास्थ्य का महत्व और जागरूकता

विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में 7 अप्रैल पूरे दुनिया में मनाया जाता है. मानव जीवन में स्वास्थ्य का बड़ा महत्व है. बिना अच्छे स्वास्थ्य के मानव जीवन दुखों का कारण बन जाता है. इसलिए जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक स्वास्थ्य की आवश्यकता होती है. मानव के विकास में बिना स्वास्थ्य की परिकल्पना नहीं की जा सकती.

विशेषज्ञों के सुझाव

सिविल सर्जन डॉक्टर सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आज सभी लोगों के लिए अच्छे स्वास्थ्य की आवश्यकता है. बढ़ते प्रदूषण के कारण लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं एवं खान-पान की गलत आदतों के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं. लोगों को स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए अच्छे खान-पान और जीवन शैली में सुधार करना होगा. प्रतिदिन योग करना होगा और जंक फूड को दैनिक जीवन से बाहर करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है.

ALSO READ: एलपीजी संकट के समाधान में सरकार का कदम: प्रवासी मजदूरों तक ईंधन सीधे पहुंचेगा

सचिव रूपा वंदना के विचार

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रूपा वंदना ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अपना विचार व्यक्त करते हुए बताया कि अच्छा स्वास्थ्य जीवन खुशियों का भंडार होता है. अगर शरीर एवं मन स्वास्थ्य न रहे तो सारी खुशियों पर पानी फिर जाता है. इसलिए अपने परिवार और समाज में स्वास्थ्य का बहुत महत्व है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *