Click Here
Click Here
Click Here

एक्सीडेंट के बाद पर घायल पड़ा था युवक, मंत्री इरफान अंसारी ने काफिला रोक कर पहुंचाया अस्पताल

Ranchi: अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की एक संवेदनशील तस्वीर...

Ranchi: अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की एक संवेदनशील तस्वीर सामने आई है. राजधानी रांची के मेसरा इलाके में एक सड़क दुर्घटना के दौरान मंत्री ने न केवल अपना काफिला रुकवाया बल्कि एक घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए खुद आगे आए और उसे अस्पताल पहुंचाया.

घटना के प्रत्यक्षदर्शी पवन सिंह के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का काफिला रांची के मेसरा क्षेत्र से गुजर रहा था. इसी दौरान सड़क किनारे एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में तड़पते हुए देखा. वह व्यक्ति एक सड़क दुर्घटना का शिकार होकर लहूलुहान हालत में पड़ा था.

मंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, घायल के इलाज का कराया इंतजाम

आमतौर पर वीआईपी काफिले तेजी से निकल जाते हैं, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंत्री ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाने का निर्देश दिया. मंत्री डॉ. अंसारी गाड़ी से नीचे उतरे और घायल व्यक्ति के पास पहुंचे. उन्होंने बिना समय गंवाए अपने सुरक्षाकर्मियों और साथ चल रहे कर्मियों की मदद से घायल को उठाया. उन्होंने सुनिश्चित किया कि घायल को जल्द से जल्द चिकित्सा सहायता मिले.

मंत्री ने अपने काफिले के वाहन का उपयोग करते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और वहां के डॉक्टरों को त्वरित और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर मंत्री समय पर नहीं रुकते, तो घायल की स्थिति और भी बिगड़ सकती थी.

ALSO READ: कल दोपहर से सुचारू रूप से काम करेगा झारभूमि पोर्टल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *