Click Here
Click Here
Click Here

उत्क्रमित उच्च विद्यालय इटिहासा के छात्रों द्वारा अपनी वैज्ञानिक सोच एवं रचनात्मक कला का किया प्रदर्शन

Chakardharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला अंर्तगत “प्रोजेक्ट परख: एक नई उड़ान” के तहत चक्रधरपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय-इटिहासा के छात्रों द्वारा अपनी...

Chakardharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला अंर्तगत “प्रोजेक्ट परख: एक नई उड़ान” के तहत चक्रधरपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय-इटिहासा के छात्रों द्वारा अपनी वैज्ञानिक सोच एवं रचनात्मक कला का प्रदर्शन कर बांस से निर्मित हैंड वॉश यूनिट तैयार किया गया है. जो कम संसाधनों में भी बेहतर परिणाम का एक उत्कृष्ट पहल है, साथ ही पर्यावरण अनुकूल भी है. इसके साथ ही परिसर में मौजूद हैंड वॉश यूनिट पर छात्र-छात्राओं के भीड़ की समस्या का समाधान भी हो गया. बांस से निर्मित हैंड वॉश यूनिट के निर्माण के संदर्भ में जिला उपायुक्त श्री मनीष कुमार के द्वारा विद्यालय के बच्चों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई है. उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चों ने यह साबित कर दिखाया है कि अगर आप में कुछ कर गुजरने का जुनून है, तो आप उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करके भी अच्छे परिणाम दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस नवाचार नवनिर्माण को प्रोजेक्ट परख के तहत जिले के अन्य विद्यालयों में भी लागू करने का जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा तथा इसे अन्य विद्यालयों में भी एक्टिविटी ऑफ़ मंथ के रूप में शामिल किया जाएगा. इस नई पहल के लिए विद्यालय के बच्चे बधाई के पात्र हैं. विद्यालयों में यह पहल छात्र-छात्राओं का स्वच्छता के प्रति उनकी चेतना एवं समयबद्धता को दर्शाता है. स्वच्छ परिसर स्वस्थ जीवन का आधार है.

AlsoRead:ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की उम्मीदें, सब्जी फसल बर्बाद

add1

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *