Click Here
Click Here
Click Here

हाईकोर्ट के अधिवक्ता का मोबाइल छीन कर युवक फरार

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता संजय कुमार पांडेय से बाइक सवार एक युवक ने मोबाइल झपट लिया. घटना के संबंध में अधिवक्ता...

PHONE SNATCHING

Ranchi:  झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता संजय कुमार पांडेय से बाइक सवार एक युवक ने मोबाइल झपट लिया. घटना के संबंध में अधिवक्ता ने पंडरा ओपी में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी के मुताबिक, पंडरा स्थित वेस्ट इंड पार्क, काजू बगान, सर्वोदय अपार्टमेंट के समीप रहने वाले अधिवक्ता संजय कुमार पांडेय 30 जून की रात करीब 8:30 बजे मंदिर से लौट रहे थे. इसी दौरान झारखंड नर्सरी की ओर से डीएवी की तरफ आते समय सड़क किनारे टी-शर्ट पहने बाइक सवार युवक ने उनका मोबाइल झपट लिया. घटना के समय अधिवक्ता मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे. मोबाइल छीनने के बाद आरोपी बाइक से डीएवी की ओर फरार हो गया.

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

ALSO READ : गिरिडीह: DC ने ‘बिरसा कृषि रथ-2026’ को दिखाई हरी झंडी,किसानों तक पहुंचेगी ‘आधुनिक खेती’ की जानकारी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *