Ranchi: राजधानी के तुपुदाना थाना क्षेत्र अंतर्गत बाल सिरिंग स्थित ब्लू पॉन्ड एक युवक की डूबने से मौत हो गई है. मृतक युवक की पहचान शाहिल कच्छप के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही तुपुदाना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है. तुपुदाना थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को इस हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तालाब में पहले भी हादसे हो चुके हैं. लेकिन प्रशासन द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जाता है जिसके कारण इस पौंड में लगातार हादसे होते हैं. हादसे होने के बाद प्रशासन हरकत में आती है उसके बाद भूल जाती हैं.

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की
तुपुदाना थाने की पुलिस ने घटनास्थल से बाइक, बाइक की चाभी और चप्पल बरामद की है. आशंका जताई जा रही है कि युवक साहिल कच्छप ने आत्महत्या कर ली है. वहीं घटनास्थल पर परिवार की मौजूदगी में शव को खोजा जा रहा है. पुलिस और एनडीआरएफ की टीम शव को बाहर निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. हालांकि, अब तक शव बरामद नहीं हो सका है. जानकारी के अनुसार, तुपुदाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बाल सिरिंग के ब्लू पॉन्ड के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया था, जिसके बाद उसने पानी में छलांग लगा दी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की. पुलिस ने मौके से बाइक, बाइक की चाभी और उसकी चप्पल बरामद की है. इन सामानों की बरामदगी के बाद पुलिस शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है. इधर, गहरे पानी में डूबे युवक के शव को तलाशने के लिए एनडीआरएफ की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया है. गोताखोरों की मदद से पानी की गहराइयों में शव की खोज की जा रही है, लेकिन तालाब की अत्यधिक गहराई के कारण रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
गहनता से जांच
तुपुदाना थाना प्रभारी सिद्धांत कुमार ने बताया कि पुलिस घटना स्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर गहनता से जांच कर रही है और संबंधित परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. फिलहाल युवक द्वारा उठाए गए इस कथित आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस इस मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है. थाना प्रभारी का कहना है कि शव की बरामदगी के बाद ही मौत के सही कारणों और स्थिति के बारे में अधिक जानकारी मिल पाएगी. स्थानीय निवासियों के मुताबिक, अत्यधिक गहराई और सुरक्षा उपायों की कमी के कारण यह जलाशय पहले भी कई हादसों का गवाह रहा है. पुलिस प्रशासन ने लोगों से ऐसे खतरनाक स्थलों पर सावधानी बरतने की अपील की है.

