Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: सोन नदी में नहाने के दौरान युवक डूबा, मौत

पलामू: जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के शिवाबीघा गांव निवासी संजय राम की सोन नदी में डूबने से मौत हो गई. नहाने...

पलामू: जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के शिवाबीघा गांव निवासी संजय राम की सोन नदी में डूबने से मौत हो गई.

नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए युवक

बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह डीलापर से लौटने के बाद सोन नदी में स्नान करने गया था. नहाने के दौरान वह अनजाने में गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया.

Also Read: चापाकल मरम्मत के लिए मिले थे 259 करोड़, फिर भी खराब पड़े हैं 76,299

स्थानीय गोताखोरों ने नदी से निकाला शव

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से दादरा गांव के सामने सोन नदी से युवक का शव बरामद किया गया. इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से उसे अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधन के तहत मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *