Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड विधानसभा में हाथी के प्रकोप और खनन पर विशेष चर्चा की मांग

रांची: विधानसभा स्पीकर रवीन्द्र नाथ महतो द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में नगर निकाय चुनाव 23 फरवरी की कार्यवाही को लेकर चर्चा...

रांची: विधानसभा स्पीकर रवीन्द्र नाथ महतो द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में नगर निकाय चुनाव 23 फरवरी की कार्यवाही को लेकर चर्चा हुई. बैठक में राज्य में हाल के दिनों में हाथी के बढ़ते प्रकोप और खनन पर विशेष चर्चा कराने की मांग की गई.

अनुपूरक बजट पर वाद विवाद 21 फरवरी को

बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर सदन की कार्यवाही 23 फरवरी की जगह अनुपूरक बजट पर वाद विवाद 21 फरवरी को रखा जाएगा. जिसकी वजह से शनिवार होने के बावजूद इस बार 21 फरवरी को सदन की कार्यवाही होगी.

हाथी के प्रकोप और माइनिंग पर विशेष चर्चा की मांग

आजसू विधायक निर्मल महतो ने कहा कि हाथी के प्रकोप और माइनिंग पर विशेष चर्चा कराने की मांग रखी गई है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कार्यसूची में फेरबदल पर निर्णय कार्यमंत्रणा की बैठक में लिया जाएगा.

24 फरवरी को बजट पेश

18 फरवरी को बजट सत्र औपचारिक रूप से शुरू होगा. इसके बाद 19 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और वाद विवाद होगा। 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का तृतीय अनुपूरक बजट पेश होगा। 24 फरवरी को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे।

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *