Click Here
Click Here
Click Here

बाबूलाल मरांडी ने JBVNL CMD की नियुक्ति पर उठाए सवाल, कहा- जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, उतना बड़ा पदाधिकारी

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने ऊर्जा विभाग के सचिव और जेबीवीएनएल के सीएमडी की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप...

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने ऊर्जा विभाग के सचिव और जेबीवीएनएल के सीएमडी की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि एंटी करप्शन ब्यूरो में 6 शिकायतें दर्ज होने के बावजूद भ्रष्ट पदाधिकारी को ऊर्जा विभाग का बॉस बनाया गया है. मरांडी ने कहा कि यह राज्य की जनता के गाल पर तमाचा है और सत्ता की मलाई बांटने के लिए नियम-कायदों की बलि दी जा रही है.

जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, उतना बड़ा पदाधिकारी

मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भ्रष्ट अधिकारियों के प्रति विशेष लगाव का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कई भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है.

मरांडी ने सवाल किया है कि जिस अधिकारी को संदिग्ध आचरण के कारण पहले एक महत्वपूर्ण विभाग के सचिव पद से हटना पड़ा, उसे इतनी बड़ी ताकत सौंपने का आधार क्या है? उन्होंने कहा कि यह बयान सिद्ध हो गया है, कि जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, उतना बड़ा पदाधिकारी!

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *