Chatra: हंटरगंज पुलिस ने झारखंड-बिहार सीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़े दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 9 किलो 150 ग्राम गांजा, 750 एमएल की 11 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और एक हुंडई कार बरामद की गई है. गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है.

चतरा शहर में होनी थी गांजे की आपूर्ति
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार और पवन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार गांजे की खेप चतरा शहर में खपाई जानी थी. रोहित को भोंदल-प्रतापपुर मोड़ के पास कार समेत पकड़ा गया, जबकि उसकी निशानदेही पर पवन को हंटरगंज बाजार से गिरफ्तार किया गया.
NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
ALSO READ:DC के निर्देश के बाद भी नहीं सुधरी सदर अस्पताल की बिजली व्यवस्था, मरीज बेहाल

