चतरा: जमीन पर अवैध कब्जे से तंग आकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, कूदकर जान देने की दी धमकी, सीओ पर लापरवाही का लगाया आरोप

Chatra: जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा गांव में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया, जब जमीन...

Chatra: Fed up with the illegal encroachment of his land, a young man climbed a mobile tower and threatened to jump to his death, accusing the Circle Officer (CO) of negligence.

Chatra: जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा गांव में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया, जब जमीन विवाद से परेशान एक युवक न्याय की मांग को लेकर 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. टावर के शिखर पर पहुंचे युवक ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह ऊपर से कूदकर अपनी जान दे देगा.

SDO के आदेश के बावजूद नहीं रुका निर्माण

टावर पर चढ़े युवक की पहचान पाचघारा निवासी मनोरंजन सिंह के रूप में हुई है. मनोरंजन सिंह का आरोप है कि उनकी पैतृक जमीन पर गांव के ही दबंगों द्वारा जबरन कब्जा कर मकान बनाया जा रहा है. पीड़ित ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर अंचल कार्यालय से लेकर चतरा के एसडीओ जहूर आलम तक न्याय की गुहार लगाई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ जहूर आलम ने संज्ञान लिया था और विवादित जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकने का सख्त आदेश जारी किया था.

अंचलाधिकारी और प्रशासन की लापरवाही का आरोप

मनोरंजन सिंह का गंभीर आरोप है कि एसडीओ के स्पष्ट आदेश के बाद भी मयूरहंड के अंचलाधिकारी मनीष कुमार इस आदेश का अनुपालन कराने में विफल रहे. प्रशासनिक सुस्ती का फायदा उठाकर अतिक्रमणकारियों ने न केवल विवादित जमीन पर बाउंड्री वॉल खड़ी कर ली, बल्कि अब छत की ढलाई की तैयारी भी की जा रही है. लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने और अधिकारियों की उपेक्षा से आहत होकर मनोरंजन सिंह ने यह आत्मघाती कदम उठाया.

पुलिस बल मौके पर मौजूद, मनाने की कोशिश जारी

युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने की खबर जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.
पुलिस की टीम लाउडस्पीकर और आपसी बातचीत के जरिए युवक को समझाने और नीचे उतारने का प्रयास कर रही है, हालांकि, युवक अपनी मांग पर अड़ा हुआ है कि जब तक अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और काम रोकने का ठोस आश्वासन नहीं मिलता, वह नीचे नहीं उतरेगा. फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.

ALSO READ : हजारीबाग: चलती स्कॉर्पियो से बाहर निकलकर रील बनाना पड़ा भारी, युवक की मौत, चालक गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *