Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: नगर परिषद चक्रधरपुर में स्वनिधि महोत्सव आयोजित, लाभुकों से योजना का लाभ लेने की अपील

Chaibasa: आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (Ministry of Housing and Urban Affairs), भारत सरकार तथा नगरीय प्रशासन निदेशालय, नगर विकास एवं आवास...

चाईबासा: स्वनिधि महोत्सव में छोटे कारोबारियों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर
चाईबासा: स्वनिधि महोत्सव में छोटे कारोबारियों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर

Chaibasa: आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (Ministry of Housing and Urban Affairs), भारत सरकार तथा नगरीय प्रशासन निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड, रांची से प्राप्त निर्देश के अनुपालन में नगर परिषद चक्रधरपुर के सभागार में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव, सभी वार्ड पार्षद, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक तथा नगर परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

लाभुकों को दी गई योजना की जानकारी

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi Scheme) के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पात्र रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को योजना से जोड़ना तथा बैंकिंग प्रक्रिया को सरल बनाकर अधिक से अधिक लाभुकों तक योजना का लाभ पहुंचाना था. इस दौरान योजना के तहत ऋण सुविधा, डिजिटल भुगतान, समय पर ऋण अदायगी तथा अन्य प्रोत्साहन संबंधी जानकारी भी दी गई.

अध्यक्ष ने किया जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव (Sunny Oraon) ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. नगर परिषद का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र लाभुक इस योजना का लाभ उठाए. इसके लिए सभी वार्डों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा बैंक और नगर परिषद मिलकर लाभुकों को हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे.

उपाध्यक्ष ने बताया आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम

नगर परिषद उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने कहा कि स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम है. बिना गारंटी ऋण की सुविधा से हजारों परिवारों को स्वरोजगार को बढ़ावा मिल रहा है. सभी पात्र दुकानदार आगे आएं और इस योजना का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को मजबूत करें.

बैंकों ने दिया सहयोग का भरोसा

कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों ने भी योजना से संबंधित जानकारी साझा की तथा पात्र लाभुकों को शीघ्र ऋण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. अंत में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं बैंक अधिकारियों ने अधिक से अधिक लाभुकों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से जोड़ने का संकल्प लिया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *