Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर फायरिंग कांड में दो गिरफ्तार, हथियार और गोलियां बरामद

Jamshedpur: टेल्को थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस...

Jamshedpur: टेल्को थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार करीब एक साल पहले हुए मारपीट मामले का बदला लेने के लिए 8 मई की रात मिश्रा बगान इलाके में फायरिंग की गई थी.

विशेष टीम ने की कार्रवाई

घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने जैम्को से सलगाजोरी फाटक जाने वाली सड़क के पास बिरसा मुंडा प्रतिमा के समीप बने झोपड़ी से सोनू झा और रितेश कुमार सिंह उर्फ फूचू को गिरफ्तार किया.

Also Read: हजारीबाग: सिक्स लेन सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारी, अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी

हथियार और गोलियां बरामद

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल, तीन जिंदा गोली, दो खोखा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया.

बिहार से लाता था अवैध हथियार

पूछताछ में सोनू झा ने पुलिस को बताया कि वह बिहार के सहरसा इलाके से अवैध हथियार खरीदकर लाता था और उसकी बिक्री भी करता था.

पहले भी जा चुके हैं जेल

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और हथियार सप्लाई चेन की जांच में जुटी हुई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *