जामताड़ा में योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने पंचायतों का किया निरीक्षण

Jamtara : केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित अनुश्रवण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार...

Jamtara : केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित अनुश्रवण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को DC सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया. प्रखंडवार नामित वरीय अधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों का दौरा कर योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों की समस्याओं से भी रूबरू हुए. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी विद्यालयों, जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकानों, मनरेगा योजनाओं, कल्याण छात्रावासों, प्रशिक्षण केंद्रों, आवासीय विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की.

विकास कार्यों की गुणवत्ता जांचने पंचायतों में पहुंचे अधिकारी

अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. इस दौरान पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विकास योजनाओं, जनसमस्याओं तथा उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई. अधिकारियों ने लोगों से योजनाओं का लाभ लेने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर प्रशासन को अवगत कराने की अपील की. जांच अभियान के तहत जामताड़ा प्रखंड के सोनबाद एवं जियाजोरी, करमाटांड़ के तेतुलबंधा, फतेहपुर के अगैयासरमुंडी, नाला के फुटबेड़िया तथा कुंडहित प्रखंड के आमलादेही पंचायत में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया गया. प्रशासन का कहना है कि इस तरह के नियमित निरीक्षण से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी, विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा.

Also Read : तमाड़ : एनजीटी की रोक के बावजूद कांची नदी से अवैध बालू खनन, पुलिस ने चार हाइवा किए जब्त 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *