दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक ने बोकारो सेक्शन का किया निरीक्षण, TT लाइन पर जल्द होगी पैसेंजर ट्रेन परिचालक, साउथ की ट्रेनों की बढ़ेगी संख्या

Bokaro: दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक अनिल जैन पहली बार आद्रा डिविजन के बोकारो सेक्शन में निरीक्षण के लिए पहुंचे. सर्वप्रथम उन्होंने बोकारो...

BOKARO
The South Eastern Railway General Manager inspected the Bokaro section; passenger train operations on the TT line will commence soon, and the number of trains bound for the South will increase alongside track development.

Bokaro: दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक अनिल जैन पहली बार आद्रा डिविजन के बोकारो सेक्शन में निरीक्षण के लिए पहुंचे. सर्वप्रथम उन्होंने बोकारो रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. उसके बाद अपनी टोली के साथ आद्रा डिविजन के सबसे बड़े बोकारो इलेक्ट्रॉनिक विभाग का दौरा करने पहुंचे. इस दौरान कमियों को देखकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक देशांतर दिया. जानकारी अनुसार इलेक्ट्रिक का विस्तारीकरण होना है. हालांकि, विभागीय अधिकारी के अनुसार यह रूटीन इंफेक्शन है.

बोकारो में जल्द बनेगा 4 और 5 प्लेटफार्म

प्रेस से मुखातिब होते हुए उन्होंने कह कि यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बोकारो रेलवे स्टेशन में निरंतर विकास का कार्य चल रहा है. जल्द ही स्वचालित सीढ़ी का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा. साथ ही यार्ड मॉडलिंग का भी काम होना है. बोकारो रेलवे स्टेशन पर 4-5 नंबर के प्लेटफार्म बनाने की भी योजना है. जिससे यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी.

रेलवे का ऑनलाइन होने के कारण घट रही है टिकट काउंटर की संख्या

उन्होंने कहा कि आज के दौर में अधिकांश लोग ऑनलाइन टिकट बनाने का काम करते हैं. जरूरत कम या अधिक होने पर काउंटर की संख्या घटाई और बढ़ाई जाती है.

टीटी लाइन पर पैसेंजर ट्रेन चलाने की तैयारी

उन्होंने कहा कि ट्रेन चलाने से पहले कई प्रकार का निरीक्षण किए जाते हैं. यात्री सुविधाओं को ध्यान रखते हुए चीजें व्यवस्थित की जाती है. अभी कई जगह डबल लाइनिंग के कार्य चल रहा है. जल्दी ट लाइन पर पैसेंजर ट्रेन दौड़ाते दिखेंगी.

साउथ क्षेत्र में ट्रेनों की कमी रेलवे ट्रैक डबलिंग के पूरा होने की उम्मीद

उन्होंने कहा कि बोकारो से साउथ की ट्रेनों की कमी को तभी पूरा किया जा सकता है, जब रेलवे के डबल ट्रैक का कार्य पूरा हो जाएगा. कई जगह सिंगल ट्रैक है. इसके अलावा भी कई समस्याएं हैं, इन सब समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है.

कई संगठनों से प्रमाण पत्र

एक ओर जहां भाजपा के सांसद प्रतिनिधि सह बालीडीह मंडल अध्यक्ष अविनाश सिंह ने बोकारो रेलवे स्टेशन तथा सिटी काउंटर को पुनः चालू करने के लिए मांगपत्र सौंपा. वहीं, भीम आर्मी तथा बहुजन युवा शक्ति द्वारा रेलवे क्षेत्र में स्थापित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा स्थल तक पहुंचाने के लिए मार्ग की मांग की. साथ ही 18629 रांची-गोरखपुर वीकली एक्सप्रेस को नियमित करने के लिए मांग पत्र सौंपा. इधर, रेलवे शेड में हो रहे कोयला स्टॉक और उससे होने वाला प्रदूषण से त्रस्त बांसगोड़ा मुखिया प्रतिनिधि रौनक अफ्रोज ने गुड्स शेड को रेलवे द्वारा चिन्हित सेंट्रल स्कूल के बगल में स्थापित करने की मांग की.

ALSO READ : दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक ने बोकारो सेक्शन का किया निरीक्षण, TT लाइन पर जल्द होगी पैसेंजर ट्रेन परिचालक, ट्रैक डेवलपमेंट के साथ साउथ की ट्रेनों की बढ़ेगी संख्या

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *