Palamu: हुसैनाबाद प्रखंड के बैरांव पंचायत अंतर्गत पचम्बा गांव में बुधवार को निर्धारित शुभ मुहूर्त में श्री कष्ट भंजन बालाजी मंदिर निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया. भूमि पूजन कार्यक्रम में हुसैनाबाद दक्षिणी क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. सुबह से ही ढोल-नगाड़े और बाजे-गाजे के साथ धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुआ. आचार्य अखिलेश्वर मिश्रा और दुर्गेश मिश्रा के सानिध्य में मुख्य यजमान राहुल सिंह व उनकी पत्नी किरण सिंह समेत गांव की सैकड़ों महिलाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की. आचार्य ने मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्री कष्ट भंजन हनुमान जी की महिमा का वर्णन करते हुए कथा पाठ किया.

ये शामिल रहें
कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूजा-अर्चना की. मंत्रोच्चारण और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा. मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई. मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य मदन पासवान, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा बैठा, वरिष्ठ समाजसेवी अशोक मेहता, राजेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक बलकेश सिंह मौजूद रहे. निर्माण समिति के संयोजक राहुल सिंह उर्फ विक्की, अध्यक्ष राहुल सिंह, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, सचिव भानु प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह तथा सदस्य गुड्डू राम, अभिषेक सिंह, नवीन सिंह, सौरभ सिंह, अजित सिंह, अनूप सिंह,अभय सिंह, आशुतोष सिंह, शिवम सिंह, कुणाल सिंह, बंटी सिंह, डाबल्लू सिंह, अंशु सिंह, प्रशांत सिंह, हर्ष सिंह, बाला सिंह, आर्यन सिंह, निशांत सिंह, आशीष सिंह, प्रशांत सिंह, मुन्ना पाल व छोटू पाल सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाई.
AlsoRead:रांची: कोतवाली इलाके में औघड़ बाबा आश्रम के सामने मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

