Deoghar: आगामी ऐतिहासिक भादो एवं अद्वैया मेला के अवसर पर देवघर जिले में चुस्त-दुरुस्त संचार व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है. एसपी देवघर के द्वारा किए गए अनुरोध के बाद झारखंड पुलिस वायरलेस संवर्ग के 50 साक्षर पुलिस ऑपरेटरों को अस्थायी रूप से देवघर जिले में प्रतिनियुक्त किया गया है. जारी आदेश के अनुसार, सभी प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों को 27 अगस्त तक हर हाल में पुलिस प्रभारी देवघर के समक्ष अपना योगदान करने का सख्त निर्देश दिया गया है.


विभिन्न थानों और प्रमुख स्थानों पर होगी तैनाती
प्रभारी वायरलेस देवघर को निर्देश दिया गया है कि वे एसपी देवघर के साथ समन्वय स्थापित कर प्रतिनियुक्त पुलिस ऑपरेटरों की ड्यूटी का सही ढंग से आवंटन सुनिश्चित करें. मेला क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए इन ऑपरेटरों को देवघर जिले के विभिन्न थानों एवं प्रमुख स्थानों पर तैनात किया जाएगा.
ALSO READ: लोहरदगा: रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो मिलावटी व फफूंद लगे लड्डू जब्त

