भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के तहत कोडरमा पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, छात्रों व समर्थकों ने किया स्वागत

Koderma: झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रही ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ के...

भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के दौरान देवेंद्रनाथ महतो का स्वागत करते छात्र और समर्थक
भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के दौरान देवेंद्रनाथ महतो का स्वागत करते छात्र और समर्थक

Koderma: झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रही ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ के तहत JLKM नेता एवं छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो मंगलवार को कोडरमा के झुमरीतिलैया पहुंचे, जहां समर्थकों और छात्रों ने गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया. झुमरीतिलैया के झंडा चौक पर उन्होंने सभा को संबोधित किया, जिसके बाद वे डोमचांच के लिए रवाना हो गए. वहां भी लोगों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रिया को लेकर छात्र लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं. इसी को लेकर JPSC और JSSC की भर्ती व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग के साथ 24 जिलों की यात्रा की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों के बीच पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर संवाद करना और उनकी आवाज को मजबूत करना है. यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना जाएगा.

देवेंद्रनाथ महतो ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की कि भर्ती व्यवस्था में सुधार के लिए चलाए जा रहे इस अभियान से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें. युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी.

परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया पर जोर

उन्होंने कहा कि JPSC-JSSC की परीक्षाओं में पारदर्शिता, समय पर परीक्षा, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और अभ्यर्थियों के हितों की सुरक्षा बेहद जरूरी है. युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए.

झुमरीतिलैया में यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में छात्र और समर्थक मौजूद रहे और भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आवाज बुलंद की गई. देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि यह यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़ा अभियान है. सभी को अपने अधिकार और भविष्य की लड़ाई में लोकतांत्रिक तरीके से भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए. मौके पर बरही विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कृष्णा यादव, JLKM के नेता मनोज यादव, JLKM नेता प्रेम नायक समेत अन्य लोग मौजूद थे.

ALSO READ: सरायकेला: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर बच्चों के बीच कॉपी-पेंसिल का वितरण, बड़ी संख्या में बच्चे रहे मौजूद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *